TEST EXAM-2019
“POLITICAL SCIENCE”
chapter-1 to end
TOTAL MARK- 100
TIME-1½Hr.
☆All Questions are compulsory:- 100×1=100
1.राजनीति विज्ञान का जनक माना जाता है-
(A) सुकरात
(B) प्लेटो
(C) अरस्तू
(D) गार्नर
2.'स्वतन्त्रता' एवं 'समानता' को किसने पूरक माना है :-
(A) रूसो न
(B) लांस्की ने
(C) मैकाइवर ने
(D) उपर्युक्त सभी
3.प्रजातन्त्र (Democracy) किस भाषा के शब्द से बना है।
(A) ग्रीक
(B) लैटिन
(C) फ्रेंच
(D) जर्मन
4."सदा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना प्रजातन्त्र का मूल्य है।" यह किसका कथन है?
(A) जॉन स्टुअर्ट मिल (B) रूसो
(C) लास्की (D) हीगल
5.'भारतीय संविधान वकीलों का स्वर्ग है' | किसने कहा था।
(A) मौरिस जोंस (B) आस्टिन
(C) जेनिंग्स (D) वीनर
6.भारतीय संविधान
(A) लचीला है
(B) लचीला और कठोर का सामंजस्य है
(C) अचल है
(D) इनमें से कोई नहीं
7.संविधान की अवधारणा सर्वप्रथम कहाँ उत्पन्न हुई ?
(A) ब्रिटेन
(B) भारत
(C) चीन
(D) अमेरिका
8.डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के किस प्रावधान को 'संविधान की आत्मा' कहा था?
(A) मूलाधिकार
(B) राज्य नीति-निर्देशक सिंडात
(C) संविधान की प्रस्तावना
(D) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
9.अमेरिका में 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' पर आतंकी हमला कब हुआ था।
(A) 9 सितंबर 2001
(B) 11 सितंबर 2001
(C) 6 अगस्त 2001
(D) 9 मार्च 2001
10.'आर्थिक न्याय' से क्या आशय है?
(A) वर्गीय आय का अन्तराल कम करना
(B) सभी की न्यूनतम आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति
(C) उपरोक्त दोनों ही
(D) इनमें से कोई नहीं
11.टी० एच० ग्रीन किस प्रकार की स्वतन्त्रता का पोषक है?
(A) नकारात्मक (B) सकारात्मक
(C) आर्थिक (D) राजनीतिक
12.शीत युद्ध का प्रारम्भ कब हुआ -
(A) 1945
(B) 1960
(C) 1978
(D) 1980
13.जून 1992 में पर्यावरण और विकास विषय पर अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया-
(A) जेनेवा
(B) रियो द जेनेरो (C) टोकियो (D) न्यूर्याक
14.भारतीय संविधान के किस भाग में स्थानीय शासन के विकास पर बल देने का प्रावधान किया गया है-
(A) मूल अधिकारों के अन्तर्गत
(B) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के अन्तर्गत
(C) संविधान की प्रस्तावना में
(D) राज्य के मूल कर्तव्यों में
15.संविधान का संरक्षक है-
(A) संसद
(B) राष्ट्रपति
(C) उच्चतम न्यायालय (D) प्रधानमंत्री
16.दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुला सकता है-
(A) राष्ट्रपति (B) मंत्रिपरिषद्
(C) प्रधानमंत्री (D) उपराष्ट्रपति
17.भारत की संसद में निम्नलिखित समाहित है -
(A) लोकसभा, राज्य सभा तथा मंत्रिपरिषद
(B) लोकसभा, राज्य सभा तथा प्रधानमंत्री
(C) लोकसभा तथा राज्य सभा
(D) राष्ट्रपति, लोकसभा तथा राज्यसभा
18.मूल अधिकारों का निम्न कौन सा वर्ग अस्पृश्यता की समाप्ति को समाविष्ट करता है?
(A) धर्म का अधिकार
(B) समानता का अधिकार
(C) स्वतन्त्रता का अधिकार
(D) शोषण के विरूद्ध अधिकार
19.राज्यपाल को वर्तमान में वेतन दिया जाता है :-
(A) 80,000 रुपये प्रतिमाह
(B) 90,000 रुपये प्रतिमाह
(C) 1,10,000 रुपये प्रतिमाह
(D) 85,000 रुपये प्रतिमाह
20.किस लैटिन शब्द से Justice अर्थात् 'न्याय' शब्द की उत्पत्ति हुई ?
(A) जस्टिसिया (B) जज
(C) जस
(D) ज्यूडिशिया
21.लोकतंत्र की आधारशिला है :
(A) स्थानीय शासन
(B) राष्ट्रपति शासन
(C) बहुदलीय शासन
(D) मिली-जुली सरकार
22.मंत्रीमण्डलीय शासन की विशेषता है:
(A) सामूहिक उत्तरदायित्व
(B) राजनीतिक सजातीयता
(C) लोकसदन के विघटन का अधिकार
(D) उपर्युक्त तीनों
23.भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों का उल्लेख करते हुए निम्न में से किस देश का अनुशरण किया गया है :
(A) ब्रिटेन
(B) अमेरिका
(C) आस्ट्रेलिया
(D) स्विट्जरलैण्ड
24.निम्न में से उस व्यक्ति का नाम बताइए जिसने लोकसभा का विश्वास मत प्राप्त किये बिना ही प्रधानमंत्री पद पर कार्य किया :
(A) चरण सिंह
(B) चन्द्रशेखर
(C) वी. पी. सिंह
(D) मोरारजी देसाई
25.भारत की संसद को लोक लेखा समिति के अध्यक्ष को कौन नाम निर्देशित करता है ।
(A) प्रधानमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) लोक सभा का अध्यक्ष
(D) राज्य सभा का सभापति
26.आधुनिक रूप में राज्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
(B) सिसरो ने
(C) लॉस्की ने
(D) मैकियावेली ने
27."स्वतन्त्रता बन्धनों का अभाव है" । यह कथन है -
(A) हॉब्स का
(B) हीगल का
(C) हर्नशों का (D) हरूम का
28.निम्न में से किस पुस्तक का आधार न्याय को माना जाता है
(A) रिपब्लिक
(B) सोशल-कॉन्ट्रैक्ट (c) वॉट एण्डपीस (D) न्याय
29.'लोकतन्त्र जनता का जनता के किये और जनता की सरकार है' किसने कहा है ?
(A) अब्राहम लिंकन (B) राजेन्द्र प्रसाद
(C) नेहरू
(D)महात्मा गांधी
30."भारतीय संविधान अर्द्ध-संघात्मक है" किसने कहां है?
(A) डी. डी. बसु (B) एम वी पायली (C) आइवर जेनिंग्स (D) के सी व्हीयर
31.विकसित सविधान का श्रेष्ठ उदाहरण है।
(A) भारत
(B) अमेरिका
(C) इंगलैण्ड (D) रूस
32.भारत की संविधान सभा का गठन किस योजना के आधार पर हुआ-
(A) क्रिप्स योजना (B) माउण्टबैटन योजना (C) बेवेल योजना (D) कैबिनेट मिशन योजना
33.'सामाजिक न्याय' का प्रमुख तत्व क्या है?
(A) अवसर की समानता
(B) विधि के समक्ष समानता
(C) विधि की तार्किकता
(D) कल्याणकारी विधिक प्रावधान
34.राष्ट्रपति चुनाव में उत्पन्न विवादों को कौन निपटाता है ?
(A) उपराष्ट्रपति (B) चुनाव आयोग (C) उच्चतम न्यायालय (D) प्रधानमंत्री
35.राजनीतिक समानता की सर्वश्रेष्ठ गारन्टी हैं -
(A) लोकतंत्र में (B) तानाशाही में
(C) उच्चतम न्यायालय (D) अभिजाततंत्र में
36.वर्तमान में लोकसभा की सदस्य संख्या कितनी हैं ?
(A) 545 सदस्य (B) 600 सदस्य
(C) 550 सदस्य (D) 525 सदस्य
37."अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति कायरों का स्वप्न है" । यह कथन है
(A) मुसोलनी
(B) हिटलर
(C) नेपोलियन बोनापार्ट (D) सुभाषचंद्र बोस
38.2005 का गांधी शांति पुरस्कार दिया गया -
(A) रोबर्ट मुंगावे
(B) आर्चबिशप डेसमंड टू
(C) फिडेल कास्टो
(D) नेलसन मंडेला
39.नर्मदा बचाओ आंदोलन से संबंधित है -
(A) मेधा पाटेकर (B) बाबा अम्टे
(C) नरेन्द्र मोदी (D) शिव खेडा
40.संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्व जल विकास संबंधी प्रतिवेदन प्रकाशित हुआ -
(A) मई 2007 (B) अप्रैल 2006 (C) मार्च 2006 (D) फरवरी 2005
41.उपराष्ट्रपति राज्यसभा का -
(A) सदस्य होता है
(B) पदेन सभापति होता है
(C) सदस्य नहीं होता है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
42.राज्यपाल को शपथ ग्रहण करवाता है -
(A) राष्ट्रपति
(B) प्रधानमंत्री
(C) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(D) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
43.लोकसभा का विघटन कौन करता है -
(A) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(B) प्रधानमंत्री
(C) राष्ट्रपति
(D) इनमें से कोई नहीं
44.सम्पति का अधिकार निम्न में से किस वर्ग में आता है :
(A) विधिक अधिकार (B) मानव अधिकार (C) मूल अधिकार (D) नैसर्गिक अधिकार
45.न्यायपालिका का कार्य है :
(A) कानूनों का निर्माण
(B) कानूनों की व्याख्या
(C) कानूनों का क्रियान्वयन (D) इनमें से कोई नहीं
46.भारतीय संविधान हैं
(A) संसदीय सर्वोच्चता पर जोर देता है।
(B) न्यायिक सर्वोच्चता पर जोर देता है।
(C) संसदीय सर्वोच्चता और न्यायिक सर्वोच्चता के मध्यम मार्ग का अनुसरण करता है ।
(D) इनमें से किसी पर जोर नहीं देता है।
47.अनुच्छेद 19 द्वारा प्रदत्त अधिकार
(A) भारत में निवास करने वाले सभी व्यक्तियों से उपलब्ध है।
(B) भारत में नागरिकों को ही उपलब्ध है।
(C) विदेशियों को भी उपलब्ध है।
(D) इनमें से किसी को भी उपलब्ध नहीं है ।
48.संघात्मक राज्यों का संविधान होता है।
(A) लिखित और कठोर
(B) अलिखित और कठोर
(C) लिखित और लचीला
(D) अलिखित और लचीला
49.सकारात्मक स्वतंत्रता के समर्थक विचारक है:
(A) रूसो
(B) ग्रीन
(C) हीगल
(D) उपर्युक्त तीनों
50.राजनीतिक न्याय का सरोकार है:
(A) कानून न्यायसंगत होने चाहिए ।
(B) कानून के अनुसार न्याय मिलना चाहिए ।
(C) जनता की राज्य सत्ता में भागीदारी होनी चाहिए ।
(D) बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को समाज में समान अवसर एवं सुख सुविधा उपलब्ध हो ।
51.'पॉलिटिक्स' नामक पुस्तक के लेखक हैं -
(A) प्लेटो
(B) अरस्तू
(C) सुकरात
(D) कौटिल्य
52.नकारात्मक स्वतंत्रता का अर्थ है -
(A) अराजकता (B) बंधनों का अभाव (C) लोगों के बीच भेदभाव (D) स्वछन्दता
53.किसने कहा है ? 'न्यायपूर्ण समाज वह है जिसमें परस्पर सम्मान की बढ़ती हुई भावना और अपमान की घटती हुई भावना मिलकर एक करूणा भरे समाज का निर्माण करें।
(A) डॉ० भीमराव अम्बेदकर
(B) महात्मा गाँधी
(C) पं० जवाहरलाल नेहरू
(D) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
54.किसने कहा है ? 'अधिकार एवं कार्य आपस में जुड़े हुए हैं।'
(A) लास्की
(B) लोक ।
(C) हाब्स
(D) जे०एस० मिल
55.उग्र राष्ट्रवाद किसका समर्थन करता है ?
(C) सैनिकवाद (B) विश्व शान्ति (C) अहिंसा (D) आतंकवाद
56.'धर्म से जीवन के विभिन्न कार्यों में संगति आती है और इससे उसको दिशा प्राप्त होती है।' धर्म निरपेक्षता के संबंध में यह कथन किस महापुरूष का है ?
(A) शंकराचार्य (B) महात्मा गाँधी (C) डॉ० राधाकृष्णन (D) विनोबा भावे
57.विकास संबंधी मॉडलों का प्रभाव निम्न में से सबसे ज्यादा किस पर पड़ा ?
(A) पर्यावरण एवं समाज पर
(B) व्यक्ति एवं कृषि पर
(C) मानव एवं सभ्यता पर
(D) शिक्षा एवं संस्कृति पर
58.'न्याय का सिद्धान्त' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(A) आस्टिन
(B) प्रोधा
(C) जॉन राल्स (D) डायसी
59.'एक भूख से मरते हुए व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता का क्या लाभ है, वह स्वतंत्रता को न खा सकता है और न पी सकता है।यह कथन किसका है -
(A) हासन
(B) लास्की
(C) मिल
(D) आर्शीवादम
60.निम्नलिखित में से कौन से अधिकारों की विशेषता नहीं है (A) असीमित होते है।
(B) केवल राज्य में ही संभव है
(C) परिस्थिति के अनुसार बदलते रहते हैं।
(D) अधिकार विकास का द्योतक है।
61.इनमें से कौन धर्म निरपेक्ष राज्य नहीं है -
(A) नेपाल
(B) अमेरिका
(C) भारत
(D) पाकिस्तान
62.अधिकारों के वैधानिक सिद्धान्त का समर्थन किसने किया था ?
(A) रूसो
(B) वाल्टेयर
(C) टॉमस पेन (D) आस्टिन
63.जहाँ कानून नही है वहाँ स्वतंत्रता नहीं है। यह किसने कहा था ?
(A) ग्रीन
(B) लॉक
(C) हाब्स
(D) मेकाइवर
64.'लांग वाक टू फ्रीडम (स्वतंत्रता के लिए लंबी यात्रा)' किसी आत्म कथा है ?
(A) महात्मा गाँधी (B) दलाई लामा (c) नेल्सन मंडेला (D) मार्टीन लूथर किंग
65.निम्नलिखित में से कौन सा कार्य चुनाव आयोग का नहीं है -
(A) मतदाता सूची तैयार करना
(B) पंचायत चुनावों का पर्यवेक्षण करना
(C) विधानसभा में निर्वाचन की व्यवस्था करना
(D) राज्यसभा के उम्मीदवारों का नामांकन की जाँच करना।
66.बिहार विधान परिषद् में कितने सदस्यों को राज्यपाल मनोनित कर सकता है।
(A) 1/3 सदस्यों को
(B) 1/6 सदस्यों को
(C) 1/12 सदस्यों को
(D) 1/8 सदस्यों को
67.संविधान का संरक्षक किसे बनाया गया है?
(A) सर्वोच्च न्यायालय को (B) लोकसभा को (C) राज्य सभा को (D) उपराष्ट्रपति को
68.उच्च न्यायालयों में न्यायधीशों की संख्या का निर्धारण करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
(A) सर्वोच्च न्यायालय को (B) विधान सभा को (C) राष्ट्रपति को (D) राज्यपाल को
69.निम्नलिखित में से कौन सी समिति स्थानीय स्वशासन से संबंधित नहीं है ?
(A) बलवंत राय मेहत समिति
(B) अशोक मेहता समिति
(C) ताराकुंडे समिति
(D) सी०एच० हनुमंत राव समिति
70.संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष थे -
(A) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(B) डॉ० भीमराव अम्बेदकर
(C) डॉ० सच्चिदानन्द सिन्हा (D) पं. जवाहर लाल नेहरू
71.धन विधेयक संसद में पेश करने से पहले किससे अनुमति लेना आवश्यक है ?
(A) वित्त मंत्री से (B) प्रधानमंत्री से
(C) राष्ट्रपति से (D) उपराष्ट्रपति से
72.पटना उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई ?
(A) 1950 में (B) 1935 में
(C) 1916 में (D) 1919 में।
73.सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश कितने वर्ष तक अपने पद पर बने रहते हैं -
(A) 62 वर्ष तक (B) 65 वर्ष तक
(c) 60 वर्ष तक। (D) आजीवन
74.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यों को ग्राम पंचायतों की स्थापना का निर्देश दिया गया है ?
(A) अनुच्छेद 38 (B) अनुच्देद 39 (C) अनुच्छेद 40 (D) अनुच्छेद 44
75.भारत में कितने स्तरीय पंचायती राज की स्थापना की गई है
(A) द्विस्तरीय (B) एक स्तरीय
(C) चार स्तरीय (D) त्रीस्तरीय
76.इंग्लैंड में गौरवपूर्ण क्रांति कब हुई ?
(A) 1789 में (B) 1848 में
(C) 1688 में (D) 1869 में
77.समानता का अर्थ है-
(A) सभी के लिए समान अवसर
(B) समान शिक्षा
(C) समान कार्य के लिए सामन वेतन
(D) विशेषाधिकारों का अभाव।
78.नागरिकता निर्धारण का एक कौन सा तरीका सही नहीं है ?
(A) रक्त संबंध (B) जन्म स्थान
(C) द्वैध सिद्धान्त (D) पारिवारिक संबंधा
79.संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना कब हुई?
(A) 24 अक्टूबर 1946 में
(B) 24 अक्टूबर 1945 में
(C) 30 अक्टूबर 1945 में (D) 30 अक्टूबर 1948 में।
80.निम्नलिखित में से कौन सकारात्मक स्वतंत्रता का पक्षधर था ?
(A) मार्क्स
(B) ग्रीन
(C) बॅथम
(D) जे०एस० मिला
81.निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रवाद के दोष हैं ?
(A) एकता की भावना (B) स्वतंत्रता का रक्षक (C) संकुचित दृष्टिकोण (D) सहयोग की भावना
82.विकास की अवधारणा का सशक्तिकरण हुआ -
(A) 1980-90 के दशक में (B) 1950-60 के दशक में
(C) 1990-200 के दशक में
(D) 1940-50 के दशक में।
83.बीसवीं शताब्दी में निम्नलिखित में से किस पर तुलनात्मक दृष्टि पर ज्यादा जोर दिया गया था ?
(A) राजनीतिक समानता पर (B) नागरिक समानता पर
(C) सामाजिक एवं आर्थिक समानता पर
(D) राजनीतिक एवं आर्थिक समानता पर
84.'फ्रीडम फ्राम फीयर (भय से मुक्ति)' नामक पुस्तक की रचयिता कौन हैं ?
(A) नेल्सन मंडेला (B) आंग सान सू की (C) जे०एस० मिल (D) महात्मा गाँधी
85.संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 'मानवाधिकारों की सार्वभौमिकता घोषणा' को कब स्वीकार किया गया ?
(A) 10 दिसंबर 1950 को (B) 10 दिसंबर 1948 को
(C) 10 दिसंबर 1947 को (D) 10 दिसंबर 1951 को
86.मूवमेंट फॉर सरवाइवल ऑफ ओगोनी पीपल (ओगोनी लोगों के अस्तित्व के लिए आन्दोलन) 1990 नामक आन्दोलन किसने
चलाया?
(A) नेल्सन मंडेला (B) आँग-सान सू की (c) केन सारो वीवा (D) महात्मा गाँधी
87.भारतीय संविधान स्वीकृत हुआ था -
(A) 30 जनवरी 1948 (B) 26 नवम्बर 1949 (C) 15 अगस्त 1947 (D) 26 जनवरी 1950
88.'संविधान की आत्मा' की संज्ञा दी गयी है ?
(A) अनुच्छेद-14 को (B) अनुच्छेद-19 को (C) अनुच्छेद-21 को (D) अनुच्छेद-32 को
89.निम्नलिखित में कौन भारतीय राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेते हैं ?
(A) विधान परिषद् के सदस्य
(B) राज्यसभा के मनोनित सदस्य
(C) लोकसभा के निर्वाचित सदस्य
(D) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश
90.कोई भी विधेयक धन विधेयक है या नहीं यह कौन तय करता है ?
(A) राष्ट्रपति
(B) प्रधानमंत्री
(C) वित्तमंत्री (D) लोकसभा के अध्यक्ष
91.भारतीय संविधान में वर्णित समवर्ती सूची किस देश के संविधान से लिया गया है?
(A) अमेरिका से (B) कनाडा से
(C) आयरलैंड से (D) आस्ट्रेलिया से
92.मौलिक अधिकार का वर्णन भारतीय सविधान के किस भाग में है ?
(A) भाग-4
(B) भाग-3
(C) भाग-2
(D) भाग-1
93.सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीशों की नियुक्ति कौन करते हैं ?
(A) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश (B) राष्ट्रपति (C) प्रधानमंत्री (D) संसद
94.'राज्यों में राष्ट्रपति शासन की घोषणा राष्ट्रपति करते हैं। इसका वर्णन किस अनुच्छेद में है ?
(A) अनुच्छेद 352 में (B) अनुच्देद 360 में (C) अनुच्छेद 356 में (D) अनुच्छेद 362 में
95.राष्ट्रपति का वेतन प्रत्येक महीना कितना है?
(A) 50,000 रु० (B) 1,00,000 रु० । (C) 1, 50,000 रु० (D) 90,000 रु०
96.निम्नलिखित में से कौन सदन का सदस्य हुए बिना सभापति का कार्य करता है?
(A) भारत का उपराष्ट्रपति
(B) लोकसभा का अध्यक्ष
(C) विधान परिषद् का सभापति
(D) विधानसभा का अध्यक्ष
97.भारत के मूल संविधान में कितने अनुच्छेद थे ?
(A) 400
(B) 395
(C) 390
(D) 385
98.नगर निगम के निर्वाचित अध्यक्ष होते हैं -
(A) बार्ड कौंसलर (B) महापौर
(C) उप-महापौर (D) इनमें से कोई नहीं।
99.'अस्पृश्यता का अन्त' का वर्णन किस अनुच्छेद में किया गया है ?
(A) अनुच्छेद-14 (B) अनुच्छेद-17 (C) अनुच्छेद-23 (D) अनुच्छेद-32
100.भारत में कार्यपालिका का संवैधानिक प्रधान हैं -
(A) प्रधानमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) सर्वोच्च न्यायालया के मुख्य न्यायधीश
(D) उपराष्ट्रपति
☆END☆
Regard-mukesh sir
Ph-9973943536/9955814670
*POLITICAL SCIENCE*
*ANSWER-KEY*
1.c
2.d
3.a
4.c
5.c
6.b
7.a
8.d
9.b
10.c
11.b
12.a
13.b
14.b
15.c
16.a
17.d
18.b
19.c
20.a
21.c
22.b
23.a
24.d
25.c
26.d
27.a
28.a
29.a
30.d
31.b
32.d
33.a
34.c
35.a
36.c
37.a
38.b
39.a
40.c
41.b
42.d
43.c
44.a
45.c
46.c
47.b
48.a
49.d
50.c
51.b
52.b
53.a
54.a
55.c
56.c
57.a
58.c
59.a
60.a
61.d
62.d
63.b
64.c
65.b
66.b
67.a
68.c
69.c
70.c
71.c
72.c
73.b
74.c
75.d
76.c
77.a
78.d
79.b
80.b
81.c
82.b
83.c
84.b
85.b
86.c
87.b
88.d
89.c
90.d
91.d
92.b
93.b
94.c
95.c
96.a
97.b
98.b
99.b
100.b
Thank you sir
ReplyDelete